सोलन : प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने इन लोगों पर मामलें किए दर्ज

protest in Solan

Police registered cases against these people for the protest in Solan

सोलन में सोमवार को किए गए प्रदर्शन में पुलिस ने व्यापार मंडल अध्यक्ष और हिंदू समाज के नेताओं पर मामलें दर्ज किए है। बताया जा रहा है की यह मामलें विशेष समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने और तय रूट से बाहर जाने के खिलाफ किए है। बता दें कि पिछले कल यानि सोमवार को सोलन में शिमला में चल रहे मस्जिद विवाद को लेकर हिन्दू संगठनों व व्यापार मंडल ने प्रदर्शन करने व सुबह 9 बजे से 12 बजे तक दुकानों को बंद करने का ऐलान किया था।

पुलिस के अनुसार इस प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुशल जेठी, हिंदू समाज के नेता मुकेश शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर व आशीष और अन्य की ओर से किया जा रहा था। इस रैली को चिल्ड्रन पार्क से शुरू करके अपर बाजार होते हुए पूराना बस स्टैंड में समाप्त करना था । प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से माल रोड पर एक व्यक्ति के साथ हाथापाई की तथा समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक नारेबाजी की गई, जिसका एक विडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। प्रदर्शन के दौरान हुई इस घटना पर पुलिस ने संज्ञान लिया है और कुछ लोगों पर मामलें दर्ज किए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *