Atishi gets the command of Delhi, Kejriwal will submit his resignation to LG
दिल्ली को आज नया सीएम मिल गया है। आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में मंत्री आतिशी के नाम पर मुहर लगी , जिसके बाद आतिशी दिल्ली की मुख्यमंत्री चुनी गई। बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला सीएम होंगी. इससे पहले दिवंगत सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं. केजरीवाल सरकार में आतिशी के पास छह अहम विभाग हैं. इनमें शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पर्यटन और पावर मंत्रालय शामिल है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उन्होंने रविवार को ऐलान किया था की वह दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा दे देंगे। इसी के बीच आज मंगलवार को शाम के समय अरविन्द केजरीवाल LG को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। अब दिल्ली की कमान आतिशी संभालेगी।
बता दे कि आबकारी नीति मामले में अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था. इसके बाद उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया. सीबीआई के मामले में उन्हें 13 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली. 13 सितंबर को केजरीवाल तिहाड़ जेल से बाहर आए थे .
