मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गाँधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से हिमाचल को जल्द राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उनका धन्यवाद किया। वहीँ मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज भी मांगा।
वहीँ मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में हुए नुकसान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी को सरकार और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी।
साथ ही मुख्यमंत्री ने नड्डा से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री सुक्खू दिल्ली दौरे पर, पीएम मोदी से लगाईं मदद की गुहार
