जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को 137.47 करोड़ जारी

जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को 137.47 करोड़ जारी

137.47 crores released to Himachal under Jal Jeevan Mission

केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल को एक किश्त जारी कर दी है। केंद्र सरकार ने 137.47 करोड़ की किस्त पहले चरण में जारी की है। वहीँ 300 करोड़ रुपये फिना सिंह प्रोजेक्ट के तहत जारी हुए हैं। बता दें कि उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हाल ही में इस मामले को केंद्रीय मंत्री के समक्ष उठाया था । मुकेश अग्निहोत्री ने किश्त जारी करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का आभार जताया है। बताया जा रहा है कि इसका काम वर्ष 2011 में शुरू हो गया था। बजट की कमी के चलते यह प्रोजेक्ट लटक गया था। 50 फीसदी काम हो चुका है।

पहले इस प्रोजेक्ट पर 204 करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा था , लेकिन इसे विस्तार दिए जाने से अब 737 करोड़ से ज्यादा राशि इस प्रोजेक्ट पर खर्च होगी । बता दें कि इस मामलें पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं में खूब सियासत भी देखने को मिली है । विधानसभा में भी कई बार यह मामला जोरों से गूंजा है । इस सिंचाई प्रोजेक्ट से नूरपुर के हजारों लोगों को लाभ होगा ।

पांच हजार हेक्टेयर भूमि पर लोग आराम से खेती कर पाएंगे । अभी के समय में ज्यादातर किसान खेती के लिए बारिश पर निर्भर हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब यहां बांध बनाए जाने की भी योजना तैयार कि है । इसका भी 35 कार्य पूरा हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *