मंडी से कुल्लू वाया कटौला सड़क शाम 6 बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद

मंडी से कुल्लू वाया कटौला सड़क शाम 6 बजे तक सभी वाहनों के लिए बंद कर दी गयी है। शाम 6 बजे के बाद कुल्लू से मंडी के लिए ट्रक व अन्य वाहन छोड़े जाएंगे | जबकि रात 12 बजे के बाद मंडी की तरफ से कुल्लू के लिए वाहनों को छोड़ा जाएगा |

मंडी कुल्लू हाइवे पण्डोह के पास बन्द होने के चलते वैकलिपक मार्ग से वाहन भेजे जा रहे है लेकिन इस सड़क की परिस्थित भी ठीक नही है। जिस कारण आज पूरे सड़क मार्ग में रिपेयर करने का कार्य चला हुआ है ।

बता दे कि सड़क जगह-जगह से टूटी हुई है और कई जगह सड़क पर गाद बन गयी है। जिसके चलते प्रशासन ने सड़क मार्ग को शाम तक बंद रखने का फैसला लिया है। सुबह से ही सड़क मार्ग की मेंटेनेंस के लिए लोक निर्माण विभाग व अजमेर सिंह कंपनी कार्य कर रही है ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो । ऐसे में मंडी से कल्लू की तरफ जाने वाले बहुत सारे वाहन फंसे हैं और उनको मरोगी में शाम 5:00 बजे तक रोका जाएगा । जिस कारण वाहन चालकों को पूरा दिन भूखे प्यासे दिन गुजारना पड़ेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *