नूरपुर के मंड में प्रशासन की मदद के बिना ग्रामीणों ने शुरु किया बैली ब्रिज का रास्ता

पौग बांध द्वारा पानी की मात्रा कम कर देने से इंदौरा विधानसभा के मंड क्षेत्र में तबाही के ज*ख्म सामने दिखने शुरू हो गए है। मंड क्षेत्र का एकमात्र बैली ब्रिज भी आज सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से उप तहसील ठाकुरद्वारा से जोड़ दिया गया है। लोक निर्माण विभाग अभी घरों में ही सोया था। लेकिन ग्रामीणों ने अपनी जेसीबी ट्रैक्टर लगाकर बैली ब्रिज रोड को चला कर लोक निर्माण विभाग को दिखा दिया है कि सरकारी सहायता के बगैर भी जनता सब कुछ कर सकती है। इस रास्ते के शुरू हो जानें से ग्रामीणों ने गैस सहित अन्य जरूरत के समान की सप्लाई मंड क्षेत्र में रोड द्वारा शुरू कर दी है।

मंड मियानी प्रधान काश्मदीन ने कहा कि हम बहुत बड़ी आफत में फंसे हुए थे। हमें अभी पता चला है कि गांव वालों ने मिलकर यहां के रास्ते को ठीक करके ठाकुरद्वारा के साथ जोड़ दिया है। इसके लिए में सभी गांववासियों का धन्यवाद करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *