पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को भगवान गणेश जी चंद्रमा को एक श्राप दिया था जिसके चलते इस दिन चंद्रमा को नहीं देखना चाहिए। आज के दिन 09:26 AM से 09:10 PM चंद्रमा को देखना अशुभ माना जाता है। क्योंकि इस दिन कलंक चतुर्थी मनाई जाती है। जो इस बार 30 और 31अगस्त को पड़ रही है। ऐसा कहा जाता है जो व्यक्ति इस दिन चंद्रमा देख ले तो उसे कलंक लगने, मानहानि जैसे गंभीर दोष लगने का डर रहता है।
गणेश चतुर्थी और कलंक चतुर्थी इस साल अलग-अलग दिन क्यों हैं? शास्त्रों के अनुसार गणेश भगवान का जन्म भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन दोपहर के समय हुआ था। इसलिए गणेश चतुर्थी का पर्व उस दिन मनाए जाने की परंपरा है जिस दिन दोपहर के समय चतुर्थी तिथि पड़ रही हो। पंचांग के अनुसार इस साल चतुर्थी तिथि 30 अगस्त को दोपहर 3:35 से प्रारंभ हो रही है और इसकी समाप्ति 31 अगस्त को दोपहर 3:25 पर हो जाएगी। क्योंकि 31 अगस्त को मध्याह्न मुहूर्त में गणेश चतुर्थी रहेगी इसलिए गणेश जी की मूर्ति स्थापना के लिए 31 तारीख उपयुक्त मानी जा रही है। इसके अलावा 31 अगस्त की रात को चतुर्थी तिथि नहीं मान्य होगी इसलिए 30 अगस्त को ही कलंक चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा।
