मंडी जिला के पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत एक 80 वर्षीय वृ+द्ध अपनी 18 बकरियों सहित सतलुज नदी के तेज ब*हाव की च*पेट में आने से ब+ह गया। जिसकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम सौजू राम, पुत्र स्वर्गीय काला राम, ग्राम सलापड़ कालोनी, गांव सीयू अपनी 18 बकरियों को बीबीएमबी पावर हाउस सलापड़ के समीप चरा रहा था कि एक दम से सतलुज नदी का जलस्तर बढ़ने से वृ+द्ध व उसकी 18 बकरियां पानी के तेज ब*हाव की च+पेट में आने से ब*ह गई है। लेकिन अभी तक वृ#द्ध का कोई अता-पता नहीं चल पाया है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया की लापता वृद्ध की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है और पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।
