चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पंडोह डेम के पास लैंडस्लाइड होने के कारण बंद

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पंडोह डेम के पास लैंडसलाइड होने के कारण बंद

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/660715092057989

शुक्रवार रात भारी बरसात के कारण सुबह लगभग 7 बजे पंडोह डेम के पास रास्ता लैंडस्लाइड के कारण बंद हो गया था। जिसे लगभग 1 घंटे के बाद आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जानकारी देते हुए थाना सदर मंडी के प्रभारी सकिनी कपूर ने बताया की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रैफिक व्यवस्था को संभाला । सड़क के दोनो तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।कई गाडियां तो गलत दिशा में ओवरटेक कर रही थी जो की ज्यादा जाम लगने का कारण बन रही थी।

इन ओवरटेक कर रही गाड़ियों का भी चालान मौके पर पुलिस द्वारा किया गया। फोरलेन निर्माण में लगी एफकोंन कम्पनी के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ज्ञान चंद ने बताया की सड़क पर गिरे मलवे को हटाने के लिए पुलिस की सूचना मिलते ही उन्होंने मौके अपनी मशीनरी भेजी ।थाना प्रभारी सकिनी कपूर ने बताया की कंपनी की मशीनरी के सहयोग से यातायात को पहले वन वे ट्रैफिक के लिए खोला गया था और कुछ समय बाद रास्ता डबल लेन खोल दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *