https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/169163172807199
शिमला जिले के रामपुर बुशहर में सत्यनारायण मंदिर परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर शुरू हो चुका है!
इस शिविर में रोटरी आइज़ एवं फाउंडेशन अस्पताल मरांडा ( पालमपुर) के विशेषज्ञ चिकित्सक जांच कर रहे हैं। न्यास प्रबंधन के पदाधिकारी विनय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में केवल 50 वर्ष से अधिक आयु के रोगियों की ही जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा रोगियों की जांच के साथ साथ उन्हें निशुल्क दवाएं, चश्मे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। साथ ही आपरेशन करवाने वाले रोगियों को रहने व खाने की सुविधा भी न्यास द्वारा ही उपलब्ध करवाई जा रही है। सत्यनारायण मंदिर न्यास द्वारा यह 10वां शिविर आयोजित किया जा रहा है! जिसमें विधानसभा क्षेत्र रामपुर, किन्नौर व कुल्लू जिले से लेकर लोग अपना इलाज करवाने के लिए पहुंचे हैं !
इसका सबसे बड़ा कारण है कि शिमला जिले से किन्नौर तक के क्षेत्र में कोई भी नेत्र जाँच का सरकारी अस्पताल नहीं है! ऐसे में यहाँ के लोगों को आंखों के आपरेशन करवाने के लिए शिमला चंडीगढ़ अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं! कई ऐसे भी लोग है जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज करवाने के लिए नहीं जा पाते हैं! यही कारण है कि इस शिविर में हजारों की तादाद में लोग पहुंचते है और अपनी आँखों का इलाज करवाते हैं!
वहीँ डॉ. विनीत ने बताया कि उनका उदेश्य लोगों को बेहतर सुविधा देना है! जिसको लेकर वह यहाँ पर आकर हजारों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र से लोग अपना इलाज करने को पहुंचते है! जिनका निशुल्क में जांच से लेकर दवाइयाँ व आपरेशन करवाए जाते हैं!
जिन लोगों के यहाँ पर आपरेशन नहीं हो पाते हैं उनको संस्था द्वारा पालमपुर भेजा जाता है! जहाँ पर उनका आपरेशन किया जाता है!
