पंजाब मेल एक्सप्रेस की जनरल कोच में आग लगने की अफवाह से भगदड़ मच गई। यह ट्रेन हावड़ा से अमृतसर जा रही थी। जल्दबाजी में ट्रेन से नीचे कूदने से करीब 20 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे बरेली और मीरानपुर कटरा स्टेशन के बीच ट्रेन के जनरल कोच में आग लगने की अफवाह पर चालक ने गाड़ी को रोक दिया। ट्रेन की आधी बोगी नदी के पुल पर और आधी बाहर थी। गाड़ी के रुकते ही यात्रियों ने नीचे कूदने लगे। अफरातफरी का माहौल हो गया।
हादसे में कई लोगों के चोट आई है। कई बोगी खाली होने के बाद चालक और गार्ड ने चेक किया तो सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद घायलों को महिला और गार्ड बोगी में सवार कर शाहजहांपुर के लिए रवाना किया गया। वहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।
