नूरपूर ब्लाक की राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदौड़ी में हिमवीर जागृति मंच अध्यक्ष रिटायर्ड BSF महानिरीक्षक रमेश सिंह की अध्यक्षता में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तकरीबन 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य “पेड़ लगाओ”, “पानी बचाओ” , प्लास्टिक हटाओ” तथा बच्चों व लोगों को पर्यावरण का महत्व बताना है कार्यक्रम में स्कूली बच्चों, स्कूल प्रधानाचार्य व हिमवीर जागृति मंच के अध्यक्ष ने देश के वीर सपूतों के योगदान के बारे में बताया तथा पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया । इस मौके पर स्कूल छात्रा, छात्राएं अध्यापक व हिमवीर जागृति मंच के सदस्यों ने अलग-अलग तरह के पौधें लगाए ।
हिमवीर जागृति मंच अध्यक्ष रिटायर्ड महानिरीक्षक बीएसएफ रमेश सिंह ने कहा हम सेन्टर आर्म पुलिस फोर्सिस के पांच छः संस्थाएं हैं जैसे बीएसएफ,सीआरपी, आईडीबीपी,एसएसबी,असाम राइफल के सभी रिटायर्ड लोगों ने मिलकर एक संस्था बनाई है जिसका नाम हिमवीर जागृति मंच यह बहुउद्देशीय संस्था है जिसका एक उद्देश्य पर्यावरण का संरक्षण करना और बढ़ावा देना
स्कूल की छात्रा तनिष्का ने कहा कि मैं राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लदोडी की प्लस वन की छात्रा हूं आज हमारे स्कूल में हिमवीर जागृति मंच द्वारा पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधारोपण करवाया गया है यह संस्था रिटायर्ड केन्द्र पुलिस दल द्वारा बनाई है जो मानव कल्याण के कार्य करती है हम संस्था का तेहदिल से धन्यवाद करते हैं कि वह हमारे स्कूल में आए हैं ।
स्कूल प्रधानाचार्य नरोत्तम ने कहा कि हमारी पाठशाला में आज बीएसएफ रिटायर्ड लोगों द्वारा बनाई संस्था हिमवीर जागृति मंच ने हमारे यहां वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया है इन्होंने हमारे स्कूल का चुना हम इनका धन्यवाद करते हैं इनके द्वारा स्कूल में करीब तीस पौधे लगाए हैं जिसमें मैडिसन पौधे ,फलदार पौधे है हम इन सब आश्वासन देते हैं कि हम इन पौधों की रक्षा और देखभाल करेंगे।
