Controversy over mosque in Mandi, people took to the streets to protest
मंडी शहर में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर मंडी शहर में 300 पुलिस जवानों की तैनाती की गई है और वज्र वाहन पंजाब पुलिस से मंगवाया गया है। इस दौरान एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में धारा 163 की अवहेलना न हो और कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए मंडी पुलिस पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए ही अपनी बात रखें ताकि शहर की शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का नुकसान ना हो।
वहीं इस दौरान पूर्व पार्षद सरिता हांडा का कहना है कि कानून और सुरक्षा किसी ओर समुदाय के लोगो के लिए है और लाठी हिंदुओ के लिए है। उन्होंने कहा कि हिन्दू अपनी जमीनों को बचाने के लिए दौड़ रहे है पर उनपर कानून का दवाब बनाया जाता है और सुरक्षा किसी और को दी जा रही है।
