Increase in the prices of gold and silver, know the prices
सोना-चांदी को खरीदने का यदि ख्याल आपके मन में आ रहा है थे आपको इसके लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। सोने की कीमतों में शुक्रवार को 400 रुपये बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं चांदी की कीमतों में 600 रुपये की तेजी आई है .
वायदा बाजार में सोने की कीमतों में 13 सितंबर को जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है. यह कल के मुकाबले 425 रुपये बढ़कर 73,249 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया है. वीरवार को घरेलू बाजार में सोना 72,824 रुपये पर बंद हुआ था. घरेलू बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है.
सोना और चांदी दोनों ही हरे निशान पर बने हुए हैं. कॉमैक्स पर 13 सितंबर 2024 को गोल्ड 9.87 डॉलर की तेजी के साथ 2,568.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं सिल्वर के दाम में भी आज तेजी और यह कॉमैक्स पर कल के मुकाबले 0.06 डॉलर महंगी होकर 29.98 डॉलर पर पहुंच गई है.
