Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

पंचवक्त्र के अस्थाई पुल का किया पुनः निर्माण लोगों के लिए हुई सुविधा

पंचवक्त्र के अस्थाई पुल का किया पुनः निर्माण लोगों के लिए हुई सुविधा

पिछले वर्ष आई बरसात में आपदा के कारण सुकेती नदी का जल स्तर बढ़ने से लगभग 40 वर्ष पुराना पंचवक्त्र पुल सुकेत नदी मे समा गया और लगभग सात महीने होने पर भी टूटा हुआ पुल नहीं बन पाया।

हालांकि इस पुल का काम शुरू हो गया है लेकिन जिन लोगों का रोज का इस पुल के माध्यम से आना जाना है उनका लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पुल के ढह जाने से स्थानिय लोगों को भारी परेशानीयों का सामना करना पड़ता है और इसी समस्या को देखते हुए स्थानिय लोगों ने सुकेत दी पर एक अस्थाई पुल का निर्माण किया था।

पीछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण सुकेत नदी का जल स्तर बढ़ने से लोगों द्वारा बनाया गया अस्थाई पुल भी ढह गया और स्थानिय लोग एक बार फिर लंबा सफर तय करने पर मजबूर हो गए। वंही जलस्तर कम होने पर मंडी शहर निवासी दीपक वैद्य और हरीश शर्मा और कुछ युवकों ने मिलकर फिर से अस्थाई पुल बना दिया जोकि लोगों के लिए एक सुविधा जनक बात हुई और स्थानिय लोगों ने भी इस कार्य की सराहना की।

 

बता दें की दीपक पंचवक्त्र मंदिर के समीप चाय की दुकान करते हैं और गन्ने का जूस भी बेचते हैं। वहीं हरीश शर्मा पुरातत्व विभाग के कर्मचारी है। दोनों व्यक्तियों ने घंटो ठंडे पानी में उतर कर लोगों के लिए अस्थाई पुल का निर्माण किया जिसे सभी स्थानिय लोग सराह रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *