शिक्षा संवाद के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली के शिक्षको ने स्थानीय पंचायत के कुशल कारीगर सुरेन्द्र कुमार को उनके द्वारा विद्यालय में एक अतिरिक्त कक्ष की छत का सम्पूर्ण कार्य बिना मजदूरी के केवल श्रमदान में करने हेतु सम्मानित किया।
कारीगर सुरेन्द्र कुमार ने स्वैच्छिक रूप से श्रमदान की पेशकश
विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर ने कहा कि विद्यालय में अगले वर्ष से स्वास्थ्य शिक्षा का एक अतिरिक्त व्यवसायिक विषय प्रारंभ होना हैं जिसके लिए कमरे की व्यवस्था पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में चर्चा हुई तथा सर्वप्रथम कारीगर सुरेन्द्र कुमार ने स्वैच्छिक रूप से अतिरिक्त कमरा बनाने हेतु श्रमदान की पेशकश की अन्य अभिभावकों ने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में सहयोग राशि विद्यालय को भेंट की जिस के परिणाम स्वरूप अब विद्यालय में स्वास्थ्य शिक्षा की प्रयोगशाला हेतु अतिरिक्त कक्ष बन कर तैयार हो चुका है।
अध्यक्ष देशराज ठाकुर,पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर , प्रवक्ता भूपेंद्र चौहान, रामानंद सागर , राजू राम उनियाल, सुरेश ठाकुर, एकता धीमान, अलका भलेइक, रामलाल ठाकुर, राम लाल सूर्या,दलीप शर्मा, ललिता कुमारी, रोबिन सिंह, प्राची पंवार आदि ने कुशल कारीगर सुरेंद्र कुमार की प्रशंशा करते हुए कहा कि सुरेंद्र कुमार की इस पहल से समाज के अन्य नागरिक भी समाज सेवा हेतु प्रेरित होंगे।
