Tragic road accident in Saraj area of Mandi, 3 people died
मंडी जिले के सराज क्षेत्र के तहत बालीचौकी के कांढा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ एक ऑल्टो कार एक गहरी खाई में जा गिरी। इस दुखद हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक वेक्ति घायल हो गया। बताया जा रहा है की अभी तक हादसा किस वजह से हुआ उसका कोई भी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे कार बालीचौकी से कांढा की तरफ जा रही थी। शाहडी देवी और कांता ने अपने मायके से घर जाने के लिए कार चालक से लिफ्ट ली थी। इस दौरान कार सवार जब कांढा के पास पहुंचे तो वह गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते कार करीब 1500 मीटर की गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में शाहडी देवी और रीत राम निवासी भाटलुधार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि शाहडी की बहन कांता देवी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस मामलें की जाँच में जुट गई है।
