Dispute over filling water in the market, 8 people injured, women had arguments and clashes, men also clashed
मंडी, हिमाचल प्रदेश | 16 मई 2025
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला मुख्यालय में पानी भरने को लेकर दो समुदायों के बीच हुए विवाद का वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना बुधवार रात की बताई जा रही है, जिसमें बाजार क्षेत्र में दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई। वीडियो में 10 से अधिक लोग आपस में मारपीट करते नजर आ रहे हैं, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल हैं।
तीन दिन पहले हुआ था विवाद, अब सामने आया वीडियो
जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले एक नेचुरल वाटर सोर्स (प्राकृतिक जल स्रोत) पर एक विशेष समुदाय की महिलाएं पानी भर रही थीं। उसी दौरान एक हिंदू परिवार की महिला वहां पहुंची और पानी भरने लगी। इस पर दूसरे समुदाय की महिला ने आपत्ति जताई, जिससे बात बिगड़ती चली गई और विवाद मारपीट में बदल गया।

8 लोग घायल, पुलिस ने दर्ज की क्रॉस एफआईआर
हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के कुल 8 लोग घायल हो गए हैं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों गुटों के बयान दर्ज किए। इसके बाद शहरी पुलिस थाना मंडी में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ क्रॉस एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जांच जारी, सोशल मीडिया पर वीडियो से बढ़ी हलचल
वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने कहा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
