सोलन में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, 15 से अधिक यात्री घायल – बड़ी ट्रेजेडी टली

HRTC बस दुर्घटना का शिकार

More than 15 passengers injured in HRTC bus accident in Solan – Big news

सोलन, हिमाचल प्रदेश | 16 मई 2025

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा अर्की क्षेत्र में सरयांस-पीपलूघाट मार्ग पर उस समय हुआ, जब बस शीलघाट से शिमला की ओर जा रही थी। बस पलटने से 15 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।

दुर्घटना का कारण तकनीकी खराबी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बस (HP-03B-6202) की प्रेशर पाइप फटने के कारण चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाया, वाहन नियंत्रण से बाहर हो गया और पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर पलट गया। बस में उस समय करीब 25 से 30 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों ने निभाई अहम भूमिका
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत सहायता के लिए पहुंचे और घायलों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों की मदद से अर्की अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी यात्रियों की हालत खतरे से बाहर है और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है। अधिकतर घायलों को सिर, चेहरे और हाथों में चोटें आई हैं।

सोलन जिला के अर्की में सरयांस-पीपलूघाट सड़क पर पलटी बस

बड़ा हादसा टल गया
गौरतलब है कि जिस स्थान पर बस पलटी, वहां सड़क के किनारे गहरी खाई है। यदि बस सड़क से नीचे गिरती, तो जान-माल की बड़ी क्षति हो सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने इसे एक “चमत्कारी बचाव” बताया।

प्रशासन मौके पर, जांच जारी
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्यों के साथ-साथ जांच भी शुरू कर दी गई है। कंडक्टर हीरालाल ने पुष्टि की कि हादसा बस की प्रेशर पाइप फटने के कारण हुआ।

बस हादसे में घायलों की सूची

शेर सिंह (60), पुत्र कृष्ण, गांव बुईला
मनीषा (15), पुत्री सुख देव, गांव मनोल
दीप्ति (65). पत्नी राम दास, गांव चौरंटू
​​​​​​​हीरालाल (47). पुत्र शीश राम‌ गांव, पकोटी
कमल जीत (13), पुत्र संतोष कुमार, गांव ज्यावड़ा
दीपा (32), पत्नी स्वर्गीय प्रकाश चंद, गांव कुंहर

कपिल (32), पुत्र मदन लाल, गांव मटोग
बलदेव (52), पुत्र सुंदर राम, गांव पंबड़
दीक्षित (17), पुत्र नरेश, गांव हरथु
राकेश पुत्र (41), रोशन लाल, गांव मटोग
तानिया (17), पुत्री कमलेश कुमार, गांव दयोथल
गौरव (18), सुपुत्र शीश राम, गांव बुईला
गोपाल (18), पुत्र राम लाल, गांव घड़याच
​​​​​​​पायल (16), पुत्री अमर चंद, गांव दवारी
सुनीता (37), पत्नी जय सिंह, गांव कुंहर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *