https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/929229668129631
जिला कांगड़ा की नगर पंचायत ज्वाली के अधीन वार्ड नं तीन भनेई में अशोका कॉपी हाउस में सोमवार देर रात्रि आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान मालिक गुलशन कुमार ने बताया कि वह रात करीबन 10 बजे दुकान को बन्द करके घर को गया तथा रात करीबन डेढ़ बजे किसी ने फोन से सूचित किया कि दुकान में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही वह दुकान में पहुंचे तो आग की लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। वहीं फायर ब्रिगेड जवाली को सूचित किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची जिससे उनमे भारी रोष है। गुलशन कुमार ने बताया कि उनकी दुकान में रखा शेंपू, हेयर ऑयल, लक्स के गारमेंट्स सहित दुकान में रखा 10लाख का सामान जलकर राख हो गया।
वहीं पुलिस को सूचित किया गया तथा पुलिस मौके पर पहुंची, साथ ही पटवारी ने भी इसका जायजा लिया है। पार्षद सुषमा परमार ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए तथा फायर ब्रिगेड जवाली के खिलाफ एक्शन लिया जाए। इस बारे में एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि दुकानदार को फौरी राहत दी जाएगी।
