जिला बिलासपुर के कंदरौर में देश का सबसे बड़ा एवं ऊँचा शिवालय निर्मित हो रहा है l शिवालय निर्माण कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है l हम आपको बताते चलें कि मनोकामेश्वर शिव मंदिर शिमला- हमीरपुर एनएच पर दाईं ओर सतलुज नदी के किनारे पर स्थित है l इस पुरातन धार्मिक स्थल पर जन सहयोग से देश के सबसे बड़े शिवालय का निर्माण करवाया जा रहा है l
मंदिर के बाबा जोगिंदर पुरी ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि करीब 3 वर्ष पूर्व सबसे ऊँचे शिवालय का कार्य जनसहयोग से आरंभ कराया था जिसका निर्माण कार्य करीब 50 फीट तक पूर्ण हो चुका है l उन्होंने उम्मीद जताई कि करीब 5 वर्षों में निर्माणाधीन शिवालय का कार्य पूर्ण हो जाएगा l इस मंदिर की ऊंचाई बिना गुंबद के करीब 121 फुट तक जाएगी हालांकि गुंबद सहित इस मंदिर की ऊंचाई करीब 131 फुट तक जाने की उम्मीद है क्योंकि मंदिर की वास्तविक ऊंचाई गुंबद के डिजाइन पर तय होगी l
मंदिर के महंत जोगिंदर पुरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धार्मिक स्थल बहुत पुरातन है l इस शिवालय में स्थित शिवलिंग का उल्लेख महाशिवपुराण में भी वर्णित है l इस स्थान पर सतयुग में महर्षि पराशर ने तपस्या की थी l उन्होंने ही शिवलिंग की स्थापना कर शिव भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की थी l
उन्होंने बताया विश्व भर में कुल 365 प्रधान शिवलिंग व ज्योतिर्लिंग हैं l जिनमें से यहां पर महर्षि पत्र के द्वारा स्थापित शिवलिंग भी एक है l यह शिवलिंग एक स्थान से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित नहीं किए जा सकते हैं l उन्होंने बताया इस शिवलिंग को भी पूर्व में अन्यत्र ले जाने के प्रयास किए जा चुके हैं लेकिन सारे प्रयास विफल रहे हैं l
