कोटला से दिल्ली बस सेवा पुनः बहाल

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/958479595571935

कोटला से दिल्ली बस सेवा बहाल किए जाने पर चंगर क्षेत्र के लोगों ने विधायक केवल पठानिया का आभार जताया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कोरोना महामारी के समय ये बस बंद कर दी गई थी लेकिन उसके बाद भाजपा सरकार ने भी इस बस को बहाल नहीं करवाया |

उन्होंने बताया कि केवल पठानिया के विधायक बनने के बाद उनके समक्ष बस बहाल करवाने की मांग रखी और उन्होंने लोगों की मांग को ध्यान में रखकर उनकी बस सेवा को दोबारा शुरू करवा दिया। जिससे दिल्ली व चंडीगढ़ जाने बाले बच्चों को सुविधा मिली | जिसके चलते योगराज डोगरा व पूर्व जिला परिषद संजय कुमार ने विधायक केवल पठानिया का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *