सब्जी मंडी सोलन में 1000 पार हुआ लोकल टमाटर,

सब्जी मंडी सोलन

सब्जी मंडी सोलन में 1000 पार हुआ लोकल टमाटर, 15 अगस्त तक इसी तरह दाम मिलने की उम्मीद

किसानों को ₹900 मिले 23 से 25 किलो की टमाटर क्रेट के औसतन दाम

टमाटर सीजन सोलन सब्जी मंडी में धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है आज सोलन सब्जी मंडी में तीन से चार अलॉट टमाटर के 1061 रुपए प्रति क्रेट के हिसाब से बिके हैं।

आज औसतन दाम मंडी में ₹900 प्रति क्रेट के हिसाब से किसानों को मिला है हालांकि लाल टमाटर मंडी में 400 रुपए से लेकर ₹500 प्रति क्रेट तक बिक रहा है वहीं दूसरी तरफ हाइब्रिड किस्म का टमाटर मंडी में 700 से ₹800 प्रति क्रेट तक बिक रहा है।

सब्जी मंडी में सोलन के आसपास का लोकल टमाटर आ रहा है जो कि किसान ग्रेडिंग के हिसाब से बढ़िया लेकर आ रहे हैं क्योंकि बाहरी राज्यों के व्यापारी मांग कर रहे थे कि किसान हरा वह कच्चा टमाटर लेकर आए ऐसे में किसानों द्वारा अब उसे देखते हुए क्रेट में पैकिंग की जा रही है और एक क्रेट में 23 से 25 किलो टमाटर की पैकिंग हो रही है।

सब्जी मंडी सोलन में टमाटर का व्यापार करने वाले आढ़ती किशोर ठाकुर और जगदीश ने जानकारी देते हुए बताया कि धीरे-धीरे अब लाडवा क्षेत्र का टमाटर समाप्ति की ओर है ऐसे में हिमाचल के टमाटर के डिमांड देश भर की बड़ी मंडियों में बढ़ने लगी है।

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त के बाद नासिक और बेंगलुरु का टमाटर शुरू होगा लेकिन तब तक किसानों को बढ़िया दाम मिलने की उम्मीद है उन्होंने कहा कि औसतन दाम किसानों को मंडी में तब तक 900 से 1000 रुपए प्रति क्रेट के हिसाब से मिलते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले साल की तरह तो किसानों को टमाटर के दाम नहीं मिलेंगे लेकिन बढ़िया दाम मिलने की उम्मीद इस बार किसानों को है यदि बारिश के कारण निचले राज्यों में टमाटर की फसल खराब होती है तो उसका लाभ हिमाचल के टमाटर को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *