विकास का समय लग रहा उपचुनावों में, षड्यंत्र की राजनीति को जनता ने नकारा

विकास का समय

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में, षड्यंत्र की राजनीति को जनता ने नकारा, अब फिर जनता सिखाएगी सबक,नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। प्रदेश में बहुमत की सरकार को गिराने का षड्यंत्र भाजपा ने रचा।l, जिसका जवाब अब हमीरपुर, देहरा और नालागढ़ की जनता देगी। यह बात कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल में पहली बार ऐसा हुआ कि बहुमत की सरकार को गिराने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह कि धनबल की राजनीति को हिमाचल की जनता स्वीकार नहीं करती है। 6 उपचुनाव में जनता ने इसका जवाब दे दिया है। जनता ने 15 महिने पहले ही निर्दलीय विधायकों के तौर पर विधानसभा भेजा था लेकिन सरकार गिराने के लिए लोभ में आकर इस्तीफा दिया और अब ये दोबारा विधायक बनना चाह रहे हैं। प्रदेश के विकास में जो समय लगना था वह समय अब चुनावों में लग रहा है। चौहान ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बार बार सरकार के गिरने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि जयराम किस आधार पर यह कह रहे हैं ये समझ से परे हैं। प्रदेश की जनता इस तरह कि राजनीति का जवाब तीन उपचुनाव में देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *