हिमाचल में धीमा पड़ा मानसून, 25 फीसदी कम हुई बारिश

धीमा पड़ा मानसून

हिमाचल में जोरदार एंट्री के बाद अब धीमा पड़ा मानसून, पिछले तीन चार दिनों से शिमला सहित प्रदेश के कई अन्य जिलों में कुछ एक स्थानों के अलावा कोई ज्यादा बारिश नहीं हुई है। बरसात में अभी तक 25 फीसदी कम बारिश हुई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में धीमा पड़ा मानसून, जिस वजह से हिमाचल प्रदेश में भी बारिशों में कमी आई है 17 जुलाई के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। आज और कल प्रदेश में कुछ ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि अगस्त महीने में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य बारिश होगी।

मौसम विभाग ने हिमाचल में 16 से 20 जुलाई तक कहीं-कहीं मेघगर्जन और बज्रपात की आशंका जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान राज्य में कुछ एक क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन भारी वर्षा को लेकर किसी तरह की चेतावनी नहीं दी गई है। विभाग का पूर्वानुमान सटीक रहा तो अगले छह दिन लोगों को मूसलाधार वर्षा का सामना नहीं करना पड़ेगा। पिछले साल मानसूनी वर्षा ने राज्य में भारी तबाही मचाई थी और उन ज़ख्मों से लोग अभी तक उबर नहीं पाए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि राज्य में अभी तक मानसून की सामान्य से कम वर्षा हुई है। उन्होंने कहा कि अगले पांच-छह दिन राज्य में व्यापक वर्षा होने की संभावना नहीं है। बीते 24 घण्टों में भी राज्य में बहुत कम वर्षा हुई है। इस दौरान डल्हौजी में तीन, जोत में दो औऱ चम्बा में एक मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई है। शिमला में रविवार को न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री, सुन्दरनगर में 20.8 डिग्री, भुंतर में 19.6 डिग्री, कल्पा में 13.6 डिग्री, धर्मशाला में 19.9 डिग्री, ऊना में 23.6 डिग्री, नाहन में 23.8 डिग्री, केलंग में 9.9 डिग्री, पालमपुर में 18 डिग्री, सोलन में 20.4 डिग्री और मनाली में 14.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *