बाढ़ प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से गृह मंत्री अमित शाह ने की बात

अमित शाह

देश के कई राज्यों में बरसात ने कहर मचा रखा है। भारी बारिश के चलते राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। सोमवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने असम, उत्तर प्रदेश और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात कर तीनों राज्यों में बाढ़ और भारी बारिश के कारण उपजी स्थिति का जायजा लिया। साथ ही केंद्र की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।

बता दें, असम में बाढ़ और बारिश से जुड़ी घटनाओं में अब तक 109 लोगों की जान जा चुकी है। राज्य के कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपाड़ा, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप मेट्रोपॉलिटन, करीमगंज, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी और शिवसागर जिलों में 5,97,600 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से फोन पर बात की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों राज्यों में भारी बारिश के बाद नदियों में बढ़ते जलस्तर के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। शाह ने तीनों मुख्यमंत्रियों को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया। उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में लगभग 1,500 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं और बारिश से संबंधित घटनाओं में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *