बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, देश भी छोड़ा

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिया इस्तीफा, देश भी छोड़ा

बांग्लादेश की राजनीती में बड़ा उलटफेर हुआ है। देश में प्रदर्शन और हिंसा के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद देश की कमान अब सेना के हाथों में है. बांग्लादेश की सेना ने प्रधानमंत्री शेख हसीना को अपने पद से इस्तीफा देने के लिए 45 मिनट का अल्टीमेटम दिया था. उनके आवास में सैकड़ों प्रदर्शनकारी घुस गए. इसके बाद वो सैन्य हेलिकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं. इस बात की जानकारी प्रोथोम एलो डेली ने दी है.

सोमवार को 2:30 बजे शेख हसीना को लेकर सैन्य हेलीकॉप्टर बंगभवन से रवाना हुआ. उस समय उनकी छोटी बहन शेख रेहाना भी उनके साथ थीं. संबंधित सूत्रों ने बताया कि वे हेलीकॉप्टर से भारत के लिए रवाना हुईं हैं. वहीं, पड़ोसी मुल्क में इंटरनेट सेवा पूरी तरह से ठप है. पिछले महीने सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्र समूहों की हिंसा से पड़ोसी देश को भारी नुकसान हो रहा है.

प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए बांग्लादेश के गृह मंत्रालय ने रविवार शाम छह बजे से देश में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया. साथ ही सरकारी एजेंसियों ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’, ‘मैसेंजर’, ‘व्हॉट्सऐप’ और ‘इंस्टाग्राम’ को बंद करने का आदेश दिया. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार, मंगलवार और बुधवार को तीन दिवसीय सामान्य अवकाश घोषित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *