पधर : रास्ते बंद, खाने पीने की चीजे खत्म, लोग बेबस

उपमंडल पधर की चौहारघाटी में 31 जुलाई की रात को आई बाढ़ में बजगाण गांव तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते और पूल ढह गए।

उपमंडल पधर की चौहारघाटी में 31 जुलाई की रात को आई बाढ़ में बजगाण गांव तक पहुंचने के लिए बनाए गए रास्ते और पूल ढह गए. जिस कारण अब गांव से बाहर निकलना लोगों का मुश्किल हो गया है. उपमंडल पधर की उपतहसील टिक्कन के अंतर्गत गांव मठी बजगाण के लोगों को गांव से बाहर जाने के लिए कोई भी रास्ता नही बचा है. जिस कारण वे अपनी जरूरत की वस्तुएं ला सके.

ग्रामीणों में बलीराम, राजमल, श्याम सिह,चमारू राम, राजकुमार, सुरेश कुमार, केसर सिंह, कृष्ण चन्द, हरीसिंह, ओमप्रकाश सहित अन्य लोगों का कहना है की गांव में अब खाने पीने की चींजे खत्म हो चुकी है. लोगों ने प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द पुल को लगाया जाए और रास्ते को ठीक किया जाए. वही उनका कहना है कि बच्चों को भी स्कूलों को कैसे भेजा जाए यह बच्चे स्कूल पढ़ने थलटूखोड़ आते है ओर वँहा का रास्ता भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है.

चौहारघाटी के गाँव मठी बजगाण में आजादी के कई दशक बीत जाने के बाद भी सड़क सुविधा से वंचित है. इसी गांव में घाटी के आराध्य देव पहाड़ी बजीर पशाकोट का मंदिर है लेकिन वँहा तक लोगों को आज भी पैदल पहुंचना पड़ता है. लोगों का कहना है कि नेता वोट मांगने घर घर आते है, लेकिन वोट के समय किया गया वादा जितने के बाद भुल जाते है.

वही नायब तहसीलदार टिक्कन जोगिंदर कुमार ने बताया, कि प्रशासन ने जंहा रास्ते खराब है. उनके लिए बीडिओ को आदेश कर दिए है की उनको मनरेगा से बनाया जाए और सड़के लोक निर्माण विभाग ठीक करेगा. उन्होंने कहा कि जंहा जंहा राशन और अन्य सामान की जरूरत है वो भी लोगों को पहुंचा दिए जाएंगे जिसके लिए राशन किटे मंगवाई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *