हिमाचल में राजनीतिक सरगर्मियां थम सी गई है और अब इंतजार है पदेश की जनता रिवाज बदलती है या रिवाज जारी रखती है। प्रदेश की जनता कीन्हे अपने पांच साल की सिंहासन किसको सौंपेगी वो ८ दिसंबर को पता चलेगा। फिलहाल प्रदेश की मतदान की बात करें तो 68 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव के लिए बंपर वोटिंग देखने को मिली और मतदान करीब 74.61 प्रतिशत हुई। हालांकि पिछले चुनाव से कम रहा। अभी बैलेट पेपर से किए गए मतदान की गिनती होनी है। इसलिए मत प्रतिशतता 75 फीसदी से ज्यादा हो सकती है। सबसे अधिक मतदान दून विधानसभा क्षेत्र में 85.20 प्रतिशत हुआ, जबकि कसुम्पटी में सबसे कम 57 प्रतिशत रहा। मतदान करने में सिरमौर जिला अव्वल रहा, जहां 78.00 प्रतिशत मतदान हुआ है और सबसे कम वोट कांगड़ा जिले में 71.05 प्रतिशत पड़े़।
पिछले तीन चुनावों की सभी जिलों की वोट प्रतिशत
जिला 2022 2017 2012
चंबा 74.02 74 75.84
कांगड़ा 71.68 72 70.59
लाहौल-स्पीति 73.37 73.04 75.68
कुल्लू 76.88 77.09 79.47
मंडी 75.17 75 76.08
हमीरपुर 71.18 69.05 68.04
ऊना 77.28 76 73.03
बिलासपुर 76.21 75 72.94
सोलन 77.00 77.44 77.39
सिरमौर 79.08 82.00 79.93
शिमला 72.05 72.05 69.32
किन्नौर 72.38 75 74.16
चंबा 74.02 74 75.84
कांगड़ा 71.68 72 70.59
लाहौल-स्पीति 73.37 73.04 75.68
कुल्लू 76.88 77.09 79.47
मंडी 75.17 75 76.08
हमीरपुर 71.18 69.05 68.04
ऊना 77.28 76 73.03
बिलासपुर 76.21 75 72.94
सोलन 77.00 77.44 77.39
सिरमौर 79.08 82.00 79.93
शिमला 72.05 72.05 69.32
किन्नौर 72.38 75 74.16
बड़े चेहरे दावं पर
इस बार की विधानसभा चुनाव को कई मायने में लोग अलग मान रहे हैं। भाजपा रिपीट मोड़ दिखी वहीं कांग्रेस रिवाज जारी रखने के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रदेश में हर बार जनता ने पांच साल के बाद सत्ता परिवर्तन की है। वहीं प्रदेश के बड़े चेहरे की कुर्सी दावं पर लगी है। कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्नहोत्री की कुर्सी दावं पर लगी है उन्हें भाजपा प्रत्यासी प्रो. रामकुमार से कड़ा मुकाबला मिला है। इसके अलावा , सुखविंद्र सिंह सुक्खू , धनीराम शांडिल, राजेंदर सिंह राणा कौल सिंह , ठाकुरसिंह भरमौरी, गोविन्द सिंह ठाकुर राजेंदर गर्ग, रामलाल मारकंडे और शिमला ग्रामीण से कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्यसिंह पर नजर रहेगी। वहीं भाजपा से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ,अनिल शर्मा,राकेश पठानिया,विक्रम ठाकुर,रविंदर रवि,पवन काजल,सुरेश भरद्वाज, सतपाल सती, डॉ. राजीव सैजल, सुखराम चौधरी, और डॉ. राजीव बिंदल पर लोगों की निगाह रहेगी।
