Gallantry Awards: शहीद पवन कुमार को कीर्ति चक्र से सम्मानित किया

Gallantry Awards

Gallantry Awards: शहीद पवन कुमार को राष्ट्रपति द्वारा कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। माता-पिता ने इस समान को नम आंखों के साथ स्वीकार किया।

नई दिल्ली में शुक्रवार को आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शहीद सिपाही पवन कुमार को मरणोपरांत कीर्ति चक्र (Gallantry Awards) से सम्मानित किया। पवन कुमार, हिमाचल प्रदेश के वीर सपूत, ने 55वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल में सिपाही के रूप में सेवा की थी। यह सम्मान उनको देश के लिए अपने जीवन की सर्वोच्च बलिदान देने के बाद किया गया है।

राष्ट्रपति भवन में समारोह के दौरान, सिपाही पवन कुमार की माता भजन दासी और पिता शिशुपाल ने इस पुरस्कार को स्वीकार किया। इस मौके पर दोनों ही भावुक हो गए थे और उनकी आँखों से आंसू बहने लगे।

राष्ट्रपति ने माता-पिता को बंधाया ढांढ़स

राष्ट्रपति भवन में जब सिपाही बलिदानी पवन कुमार की वीरगाथा सुनाई जा रही थी, उस समय वीर सपूत के माता और पिता पूरी मजबूती के साथ अपने बेटे के अदम्य शौर्य की कहानी सुनते रहे थे। उनकी आंखों में आंसू थे और वे बेटे के देश के लिए बलिदान होने पर गर्वित भी थे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें सिर्फ सम्मानित ही नहीं किया, बल्कि उन्हें ढांढ़स बंधाया।

आतंकवादी ऑपरेशन को कर रहे थे लीड

सिपाही पवन कुमार शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के पिथवी गांव के निवासी थे। 27 फरवरी 2023 को कश्मीर के पुलवामा जिले में घटना के समय, वे आतंकवादी ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे। उन्होंने बेहद कुशलता के साथ अपेक्षित घेराबंदी सुनिश्चित की और जब वे मकान में प्रवेश किये, तो आतंकी ग्रेनेड से हमला कर दिया। अपने साथियों के जीवन को खतरे में देखते हुए उन्होंने आतंकी का हथियार छीना और उसे बेहद नजदीक से मार गिराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *