अभिनेता नाना पाटेकर फिल्म की शूटिंग के लिए पहली बार आएंगे शिमला

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर फिल्म की शूटिंग के लिए पहली बार आएंगे शिमला

बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर जल्द ही शिमला आने वाले है। दरअसल एक फिल्म की शूटिंग के चलते नाना पाटेकर  शिमला आएंगे। वह पहली बार शिमला आर रहे है। वहीँ उनके साथ अभिनेता उत्कर्ष शर्मा, कॉमेडियन राजपाल यादव और अभिनेत्री सिमरत कौर भी आएँगी। फिल्म के कुछ दृश्य शिमला के मालरोड, मशोबरा, नालदेहरा और फागू में होने है। बता दे कि हाल ही में वाराणसी के घाटों पर भी फिल्म की शूटिंग की गई है।

फिल्म में नाना पिता का किरदार निभाएंगे। हाल ही में अभिनेता नाना पाटेकर एक वायरल वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहे थे। वीडियो के मुताबिक नाना पाटेकर ने सेल्फी लेने आए एक फैन को सबके सामने थप्पड़ मार दिया था। बाद में इसका खुलासा निदेशक अनिल शर्मा ने किया कि नाना पाटेकर ने असल में प्रशंसक को थप्पड़ नहीं मारा था बल्कि यह वाराणसी में उनकी फिल्म की शूटिंग का दृश्य था। इसके अलावा राजपाल यादव कॉमेडियन का किरदार निभाएंगे। उत्कर्ष शर्मा नायक के रूप में नाना पाटेकर के बेटे और अभिनेत्री सिमरत कौर नायिका का किरदार निभाती दिखाई देंगी। डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा ने गदर टू में सनी देओल के बेटे और जीनियस फिल्म में नायक का किरदार निभाया था। जर्नी फिल्म के डायरेक्टर अनिल शर्मा 5 दिसंबर को शिमला आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *