कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां दत्यार के समीप चंडीगढ़ से अखबार लेकर आ रही गाड़ी पर पत्थर गिर गए। हादसे में व्यक्ति मौत हो गई है। जबकि चालक सहित तीन गंभीर घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए तुरंत ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया। यहां पर घायलों का उपचार चल रहा है।
वहीं, पत्थरों के गिरने से एक लेन पूरी तरह बाधित हो गई। इस कारण सड़क पर लंबा जाम भी मार्ग पर लग गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा देर रात 2:30 बजे हुआ है । पत्थरों को हटाने का काम जारी है। पुलिस जांच में जुटी है।
