मनाली में एक बार फिर बादल फ*टने की खबर सामने आई है। दरअसल मनाली के जगतसुख गांव में रात पौने 12 बजे बादल फट गया। इसके बाद नाले से सड़क पर मलबा आ गया, जो सड़क तक पहुंच गया। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। उधर मौसम विभाग ने चार दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिससे स्थानीय लोगो की मुश्किले फिर बढ़ गयी है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में आगामी चार दिनों तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 26 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। जिसे देखते हुये आनी, निचार, सांगला में 22 जुलाई तक स्कूलों में छुट्टियां घोषित कर दी हैं।
