काँगड़ा में दो गुटों का मामला पहुंचा पुलिस में, अब होगी कार्यवाही

लड़ाई झगड़ा करने के आरोप में कांगड़ा कॉलेज के 16 विद्यार्थियों पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्यवाही कांगड़ा के कॉलेज रोड पर दो छात्र गुटों में हुई खूनी झड़प के बाद की है। वहीँ धर्मशाला में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा के कॉलेज रोड में युवाओं के दो गुटों के बीच हुई खूनी झड़प पहली बार ही नहीं बल्कि पिछले वर्ष दिसंबर में भी हुई थी। पुराना कांगड़ा में इन दोनों गुटों के बीच मारपीट होती रहती है। उन्होंने बताया कि दो गुटों में यह खूनी झड़प स्कूटी के आगे स्कूटी खड़ी करने को लेकर हुई बहसबाजी के बाद हुई थी। दोनों गुटों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मामले में अब सख्त कार्रवाई अमल में लाई है।

पुलिस भी अब इस मामले को देखते हुए हत्या के प्रयास करने की धारा सहित तीन मामले दर्ज कर रही है। वहीं उन्होंने बताया कि मारपीट मामले में जिन युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनके खिलाफ कांगड़ा बाजार और आसपास क्षेत्रों में रैश ड्राइविंग, मॉडिफाई बाइक साइलेंसर और हुटरबाजी करने के भी आरोप हैं। इन मामलों में आरोपी युवाओं के शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं जिस पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *