केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल को मिले 2,643 करोड़

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री भारत सरकार अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत 2,643 करोड रुपए मिले हैं। जारी किए गए बजट से हिमाचल में सड़कों का जाल बिछेगा। यह जानकारी सुजानपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रोफेसर विक्रम राणा ने आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के प्रयासों से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को इसी बजट से लगभग 50 करोड रुपए मिले हैं। जिससे विधानसभा क्षेत्र में 8 सड़के बनाई जाएंगी। अलग-अलग सड़कों के निर्माण हेतु अलग-अलग बजट जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुरली से भराइया दी धार के लिए 4 करोड़ 60 लाख, बराड़ा से बाकर खंड वाया पटनोन के लिए 3 करोड़ 86 लाख, जंददरु से मैहली ब्रिज वाया मेहलड्डू के लिए चार करोड़ 80 लाख, नरसी रोड के लिए 3 करोड़ 60 लाख, खनोली खैरी वाया महेशकवाल के लिए 7 करोड़ 4 लाख, चोरी रंगड्ड धेल रोड के लिए 7 करोड़ 34 लाख, चबूतरा से अमरोह रोड के लिए 3 करोड़ 90 लाख, निहारी बुली रोड के लिए 4 करोड़ 6 लाख, जारी किए गए हैं।

उन्होंने तमाम रास्तों के निर्माण के लिए जारी की गई। इस राशि हेतु देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर केंद्रीय मंत्री गिरिराज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित तमाम केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस आपदा में भारत सरकार हिमाचल प्रदेश का पूरा ख्याल रख रही है। सड़कों के लिए करोड़ पर जारी किए गए हैं एवं आपदा राहत के लिए 862 करोड़ अलग से जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *