मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने मुबारिकपुर बाजार में स्थापित की LED स्क्रीन, स्थानीय लोगों और दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को मिल रहा है लाभ

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी ने मुबारिकपुर बाजार में स्थापित की LED स्क्रीन, स्थानीय लोगों और दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को मिल रहा है लाभ

मंदिर न्यास चिंतपूर्णी के सौजन्य से मुबारिकपुर बाजार में 22 लाख रुपए की लागत से एलईडी स्क्रीन स्थापित की गई है। इस एलइडी स्क्रीन के माध्यम से मां चिंतपूर्णी की आरती और दर्शन और सूचनाओं आदान-प्रदान किया जा रहा है। जिससे मुबारिकपुर बाजार के लोगों के साथ-साथ चिंतपूर्णी दर्शन करने आ रहे भक्तों को भी लाभ मिल रहा है।

बताते चले इस एलईडी स्क्रीन का साइज 13 फुट लंबा और 7 फीट चौड़ा है। जिस पर माता की पावन पिंडी के भव्य दर्शन हो रहे हैं। इसके अलावा रात के समय यह स्क्रीन अपने रंग बिरंगी रोशनी से जगमग कर रही है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा इस योजना को तैयार करवाया गया था। जिसमें पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस एलईडी स्क्रीन को स्थापित किया गया है। इसके अलावा अब मुबारिकपुर से लेकर भंरवाई तक सड़क किनारे की दीवारों को माता चिंतपूर्णी के इतिहास और आकर्षक पेंटिंगों से सजाया जाएगा। मंदिर एसडीओ आरके जसवाल ने बताया कि इस एलईडी स्क्रीन को स्थापित करने में 22 लाख रुपए का खर्च आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *