हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में स्थित मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को पहले नवरात्रि के दिन मां का दरबार जयकारों से गूंज उठा। इस मौके पर श्रद्धालुओं की डबल लाइन लुधियाना धर्मशाला को क्रॉस कर गई। लाइन में खड़े श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। मंदिर न्यास द्वारा भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को सुबह 3:00 बजे ही खोल दिया गया। श्रद्धालुओं को डबल लाइन में दर्शन करने के लिए दो से तीन घंटे का समय लगा। इसके अलावा पंजाब की लंगर संस्थाओं द्वारा चिंतपूर्णी क्षेत्र में भक्तों की सुविधा के लिए देसी घी के काफी लंगर लगाए गए हैं। जिसमें भक्त प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
पहले नवरात्रे को चिंतपूर्णी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
