कहानी शिमला के बैंटनी हिल पर स्थित ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर की

काली बाड़ी मंदिर

हिमाचल प्रदेश जिसे देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर में देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी अद्भुत सुंदरता और दैवीय स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। प्रदेश में ऐसे बहुत से रमणीक शहर हैं। जिनके नाम देवी देवताओं के नाम पर रखे गए हैं। राजधानी शिमला सात पहाड़ियों पर बना है और शिमला की सात हसीन वादियों के बीच स्थित है ऐतिहासिक काली बाड़ी मंदिर की जो शिमला के बैंटनी हिल पर स्थित है।
यह मंदिर देवी काली के अवतार को समर्पित है, जिन्हें श्यामला के नाम से जाना जाता है। जिसके नाम पर शिमला शहर का नाम रखा गया है। ऐसा माना जाता है कि देवी जाखू के पास विद्यमान थीं। शिमला रेलवे स्टेशन से 1.5 किमी की दूरी पर और शिमला पुराने बस स्टैंड से 1 किमी की दूरी पर, काली बाड़ी मंदिर शिमला में घूमने के लिए लोकप्रिय स्थानों में से एक है। यह मंदिर शिमला के स्कैंडल प्वाइंट से जनरल पोस्ट ऑफिस से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

मंदिर का इतिहास और कुछ मान्यताएं

मंदिर में पहले की प्राचीन मूर्ति के बजाय काफी आकर्षक और कुछ छोटी मूर्ति में देवी की मूर्ति स्थापित की गई है। अंग्रेज शिमला को ‘सिमला’ कहते थे। 80 के दशक में हिमाचल सरकार ने हिंदी में इसके बोलने के हिसाब से अंग्रेजी में भी शिमला लिखे जाने की अधिसूचना जारी की। वहीं, मान्यता है कि साल 1845 में शिमला के पास काली बाड़ी मंदिर देवी श्यामला बनाया है। बाद में इसी के नाम पर शिमला नाम प्रचलित हुआ। हालांकि, इसका आधिकारिक उल्लेख कहीं नहीं है। श्यामला मां को देवी काली का ही अवतार माना जाता है। मंदिर में देवी की लकड़ी की एक मूर्ति प्रतिस्थापित है।

मां काली बाड़ी मंदिर का निर्माण 1885 में करवाया गया था। लेकिन स्थानीय लोगों की मानें तो यह मंदिर 200 से 300 साल पुराना है। जो ‘देवी श्यामला’ को समर्पित है। कहा जाता है कि शिमला का नाम भी उनके ही नाम पर रखा गया है। ‘श्यामला देवी’ को ‘देवी काली’ का ही अवतार माना जाता है। मंदिर में देवी की लकड़ी की एक मूर्ति स्थापित है। दीवाली, नवरात्री और दुर्गापूजा जैसे हिंदू त्योहारों के अवसर पर बहुत से भक्त यहां दर्शन के लिए आते हैं।

इतिहास के पन्नों में देखें तो काली बाड़ी मंदिर मूल रूप से एक बंगाली ब्राह्मण ‘राम चरण ब्रह्मचारी’ द्वारा जाखू हिल पर रोथनी कैसल के आसपास के क्षेत्र में बनाया गया था। यह शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो देवी काली के नीले रंग की लकड़ी की मूर्ति के साथ एक अद्वितीय हिंदू शैली की वास्तुकला पेश करता है। बाद में, अंग्रेजों ने इसे दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया।

धूमधाम से मनता है दुर्गा पूजा:

कालीबाड़ी मंदिर में वैसी तो हमेसा भी भक्तों की भीड़ रहती है लेकिन शारदीय नवरात्र में यहां भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। वहीं यहां दुर्गा पूजा का आयोजन भी धूमधाम से होता है। मंदिर के ठीक बगल में बंगाली रीति रिवाज से नवरात्र में माता की प्रतिमा 50 वर्षों से स्थापित हो रही है। बड़ी संख्या में भक्त प्रतिमा का दर्शन करने पहुंचते हैं। पूरे नवरात्र यहां मेला लगा रहता है।

मां काली इन लोगों की करती हैं देखभाल:

ऐसा माना जाता है कि मां काली उन लोगों की देखभाल करती हैं जो पूरी आस्था और गहन समर्पण के साथ उनकी पूजा करते हैं। ऐसे भक्त अपने जीवन में सदैव देवी की कृपा का अनुभव करते हैं। कहा जाता है कि मां तारा, मां पार्वती, मां भवानी, मां कुमार सती, मां रुद्राणी, मां मीनाक्षी, मां चामुंडा और मां हिमावती के रूप में भी उनका आशीर्वाद लिया जा सकता है। कुछ लोगों का मानना है कि मां काली बाड़ी जागती जोत हैं, जो अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। कहा जाता है कि यहां जो मनोकामना मांगता है वो कभी खाली हाथ नहीं लौटता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *