पर्यटक बनकर हर बार खाली हाथ अपने घर हिमाचल आते हैं जेपी नड्डा : कुशल जेठी

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुशल जेठी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर आरोप लगते हुए कहे कि जेपी नड्डा जब भी हिमाचल आते हैं तो वह हमेशा खाली हाथ आते हैं। हर बार पर्यटक बनकर सिर्फ यहां पर घूम कर चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं है कि हिमाचल की सरकार दिल्ली से चल रही है।
 
वहीं कुशल जेठी ने भाजपा नेता राजीव बिंदल को भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर सवाल उठाए हैं,उन्होंने कहा कि जिस नेता को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की सरकार में भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा देना पड़ा था और जिस नेता को जयराम सरकार में प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए इस्तीफा देना पड़ा था आज उसी नेता को भाजपा द्वारा चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है ताकि वह नेता चुनाव के लिए नोट इकट्ठे कर सके।
कुशल जेठी ने कहा कि चुनाव नजदीक है ऐसे में उठापटक का दौर भी जारी है। कांग्रेस के दो विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं वह अग्निवीर साबित होने वाले हैं क्योंकि सरकार कांग्रेस की आएगी तो ऐसे में वह सिर्फ पेंशन के ही हकदार होंगे। कुशल जेठी ने कहा कि हिमाचल की सरकार दिल्ली से चल रही है जैसे ही इशारे दिल्ली से किए जाते हैं वैसे ही जयराम ठाकुर यहां काम करते हैं। 5 सालों में हिमाचल प्रदेश विकास में पिछड़ चुका है। प्रदेश प्रवक्ता  विधानसभा चुनाव को लेकर आश्वस्त दिखे और कहा कि कांग्रेस जीत हासिल करके प्रदेश में सत्तासीन होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *