हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिला में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पूह में सुबह एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल हुए व्यक्तियों को पूह में प्राथमिक उपचार देकर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ भेजा गया है। घायलों की हालत ठीक न होने पर उन्हें फिर रिकांगपिओ से आईजीएमसी शिमला ले लिए रैफर कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप गाड़ी मजदूरों को लेकर जा रही थी इसी दौरान चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी 50 मीटर खाई में जा गिरी । इस हादसे में सरिता नेगी ,छवांगजागमो की अस्पताल में मौत हुई है।
लोगों और पुलिस की मदद से लोगों को घटनास्थल से सामुदायिक अस्पताल पूह पहुंचाया गया। थाना प्रभारी पूह शिव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव सहित घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
