हिमाचल प्रदेश के एम्स बिलासपुर में अब मरीज़ो को जल्द ही हैली एंबुलैंस सेवा मिल सकती है । ऋषिकेश व देहरादून के बाद एम्स बिलासपुर में इस प्रस्ताव को यदि मंजूरी मिलती है तो मरीज़ों के लिए यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी होगी। ख़ास बात यह है की अभी तक सिर्फ ऋषिकेश एम्स को ही इस सेवा को चलाने की मंजूरी केंद्र सरकार से मिली है। यदि बिलासपुर में यह हेली सेवा शुरू होती है तो यह देश का दूसरा संस्थान होगा। बताया जा रहा है की हिमाचल की भूगोलिक परिस्थितियों को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार इस पर विचार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार 20 सितम्बर को एम्स ऋषिकेश में हैली एंबुलैंस सेवा का उद्घाटन होने जा रहा है और इसी आधार पर एम्स बिलासपुर में भी इस सेवा को अपनाए जाने की योजना है। एम्स बिलासपुर ने इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाने के लिए उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की योजना बनाई है। इसके बाद यह निर्णय लिया जाएगा कि सेवा की शुरूआत कब से की जाएगी और इसके लिए कौन-सी एजैंसी अधिकृत होगी। बता दें की कुछ दिनों पहले ही ऋषिकेश में इस हेली सेवा का सफल ट्रायल हुआ था।
बता दें कि यदि एम्स बिलासपुर में हैली एंबुलैंस सेवा शुरू होती है तो पहाड़ी क्षेत्रों के लोगों को काफी मदद मिलेगी। इस सुविधा के मिलने से लोगों को समय पर इलाज मिलेगा। हिमाचल में कई क्षेत्र ऐसे है जहां पर अभी भी सड़कों का अभाव है और प्रतिदिन मरीजों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है और मरीज़ों को समय पर इलाज नहीं मिल पता है।
