बॉलीवुड के इस अभिनेता ने किया हर मोड़ पर स्ट्रगल और फिर ऐसे फसें की उनका करियर ही डूब गया। चलिए जानते हैं उस अभिनेता के बारे में … हम बात कर रहे हैं फिल्म अभिनेता रणवीर शौरी की। रणवीर का जन्म बॉलीवुड निर्माता कृष्ण देव शौरी के घर 18 अगस्त 1972 को जालंधर के पंजाब में हुआ था। रणवीर शौरी ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा Dayanand Model Senior Secondary School, जालंधर से की।
फैमिली बैकग्राउंड
वहीं बात करें उनकी फैमिली बैकग्राउंड कि तो वो एक फिल्मी बैकग्राउंड से संबंध रखते हैं, लेकिन उनकी किस्मत रणबीर कपूर या टाइगर शोर्फ़ जैसे स्टार किड जैसी नहीं रही। उनका कहना है कि “उनके पिता K. D. शौरी फिल्म Producer थे, लेकिन मैंने कभी उनकी सहयता नहीं ली। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके और उनके पिताजी के संबंध अच्छे नहीं थे। उन्होंने ये भी कहा की फिल्मों में आने पर उन्हें पिता के नाम का फायदा नहीं बल्कि नुकसान ही देखने को मिला।
लोग उनके बैकग्राउंड को जानकर काम देने से भी कतराते थे। ऐसे में उन्हें खुद के दम पर पहचान बनाना बहुत मुश्किल सफर रहा। हालांकि उन्होंने फैसला कर लिया था कि अपना फ्यूचर खुद के दम पर बनाएगे ।”रणवीर शौरी ने अपने दोस्त और सह-अभिनेता विनय पाठक के साथ अपने करियर की शुरुआत की। वे सफल टॉक शो रणवीर विनय और कौन? और द ग्रेट इंडियन कॉमेडी शो के होस्ट थे जो स्टार वन पर broadcast होते थे ।
लव लाइफ
रणवीर ने बताया कि उन्होंने पूजा भट्ट को डेट किया।
फिर 3 सितंबर 2010 को अपनी Longtime गर्लफ्रेंड Actress कोंकणा सेन शर्मा से शादी की। उन्होंने 2008 में बहुत कम लोगों के बीच अपने गोरेगांव निवास में सगाई की। उसके बाद अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने बेटे को जन्म दिया।
शादी के पांच साल बाद ये जोड़ा अलग हो गया उन्होंने 2002 में मनीषा कोइराला के साथ एक छोटी सी फ़िल्म लव स्टोरी 2002 में अपनी शुरुआत की फिर उन्होंने अगली फिल्म जिस्म 2003 में की जो काफ़ी हिट रही। लेकिन उनका रोल उसमे काफ़ी छोटा रहा । रणवीर शौरी स्टारर कड़क एक शानदार डार्क कॉमेडी है जो दर्शकों को स्क्रीन से चिपकाए रखती है।अभी फिलहाल में ही वह रियलिटी टीवी शो, बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में एक competitor भी रहे।
आख़िर बिग बॉस में क्यों गए रणवीर, क्या उन्हें इंडस्ट्री से काम चाहिए था ?
रणवीर ने कहा कि बात पूरी तरह से सही नहीं है। ये तो इंडस्ट्री का रूल है कि पहले आप Struggle करेंगे, तभी आपको सफलता मिलेगी, फिर थोड़ा और Struggle करेंगे, फिर सफलता मिलेगी। इस तरह से इंडस्ट्री में यह साइकिल चलती रहती है।किसी वक़्त सक्सेस को आने के बाद मेरे पास काम की भी थोड़ी कमी आ गई थी। उसके बावजूद जो दूसरे प्रोजेक्ट्स थे, वे भी रिलीज नहीं हो पा रहे थे। उसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर में जाना ही पड़ा।
वहीं उन्होंने कहा बिग बॉस के घर में छोटी सी चीज का भी बड़ा मुद्दा बना दिया जाता है। मेरे भी इस सच को बहुत उछाला गया । वहीं जिस बयान में उन्होंने कहा कि मुझे ट्रॉफी नहीं बस प्राइज मनी से मतलब है, उसे भी जनता के सामने तोड़-मरोड़ के पेश किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि सच्चाई ये है कि मैंने वह बातें मजाकिया ढंग से कही थीं। खैर मुझे उड़ता तीर लेने की आदत भी है।’
आखिर क्यों नहीं मिल रहा था काम ?
रणवीर शौरी स्कैंडल में फंसे तो बॉलीवुड ने उनसे किनारा कर लिया। काम मिलना बंद हुआ तो वह पाई-पाई को मोहताज हो गए। हालांकि बिग बॉस में जाने के बाद उनका करियर वापिस पटरी पर लौट रहा है।
अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणवीर ने बताया कि आने वाले दिनों में हसल, हरी ओम हरी जैसी फिल्मों में दिखूंगा। वहीं जस्सी वेडस जस्सी, बिदिया जैसी वेब सीरीज हैं, जो जल्द ही स्ट्रीम की जाएंगी। ऐसे कई और भी प्रोजेक्ट्स हैं, जिनका मैं नाम नहीं बता सकता।’
