टूरिस्ट सीजन के लिए पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला, सुचारू आवाजाही के लिए ऐसी होगी व्यवस्था

टूरिस्ट सीजन के लिए पांच सेक्टर में बांटा गया शिमला, सुचारू आवाजाही के लिए ऐसी होगी व्यवस्था

पहाड़ों की रानी और हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पर्यटकों की आमद बढ़ना शुरू हो गया है. 15 दिसंबर से शहर में टूरिज्म शुरू हो चुका है. 25 दिसंबर से शहर में और भी ज्यादा पर्यटकों की आमद बढ़ेगी. हर साल पर्यटक बड़ी संख्या में क्रिसमस और नए साल का जश्न मनाने के लिए पहाड़ों की रानी का ही रुख करते हैं.। इस दौरान रिज औरजगह-जगह ,माल रोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और होटलों में DJ पार्टी चलेगी।

महिलाएं ‘महानाटी’ भी डालेंगी

विंटर कार्निवाल में रिज पर महिलाएं ‘महानाटी’ भी डालेंगी। यह नाटी कार्निवाल के आकर्षण का केंद्र रहेगी। सात दिन तक चलने वाले कार्निवाल में सभी जिलों के नामी कलाकार पर्यटकों का मनोरंजन करेंगे। आखिरी दिन यानी नव वर्ष की पूर्व संध्या पर देश के बड़े कलाकार शिमला में धमाल मचाएंगे।

निकलेंगी कल्चर परेड

कार्निवाल के दौरान राज्य के कलाकार संस्कृति को दर्शाने वाली कल्चरल परेड भी निकालेंगे। कार्निवाल के लिए रिज पर स्टेज तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा माल रोड पर पुलिस कंट्रोल रूम, रोटरी टाउन हॉल के बाहर और गेयटी थिएटर में भी कार्यक्रम होंगे। ​​​​​इनमें हर दिन अलग-अलग जिलों से आए कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां गेयटी थिएटर सूफी गायन और कव्वाली गायक लोगों का मनोरंजन करेंगे।

होटलों में टूरिस्ट को खास इंतजाम

कार्निवाल के अलावा शिमला के अलग-अलग होटलों में भी क्रिसमस व नव वर्ष पर पर्यटकों के मनोरंजन के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) भी अपने होटलों में टूरिस्टों के लिए खास इंतजाम कर रहा है। इसी तरह पर्यटकों को कई आकर्षक पैकेज दिए जा रहे हैं।

अतिरिक्त जवान तैनात

शिमला पुलिस ने भी व्यापक योजना तैयार की है. टूरिस्ट सीजन के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस के 400 से ज्यादा अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे.

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि टूरिस्ट सीजन के लिए पुलिस पूरी तरीके से तैयार है. शिमला शहर को पांच सेक्टर में बांटा गया है. इसके अलावा जिला शिमला को भी पांच सेक्टर में बांटने का काम पूरा हो चुका है. इसके लिए एक मास्टर कंट्रोल रूम तैयार किया गया है. इसकी निगरानी वरिष्ठ पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे.

अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था

शहर में आने वाले पर्यटकों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है. शिमला शहर में फिलहाल चार हजार से ज्यादा गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है. इसके अलावा सर्दियों के दौरान बंद रहने वाले स्कूलों के ग्राउंड को भी पार्किंग के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए भी शिमला पुलिस ने स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है.

CCTV व ड्रोन से भी नजररखी जाएगी

शिमला पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि शहर में सीसीटीवी कैमरा के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी. इसके अलावा पुलिस निगरानी के लिए ड्रोन कैमरा का भी इस्तेमाल करेगी. पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी ने बताया कि गाड़ियों को एंट्री पॉइंट पर ही उन्हें आईडेंटिफाई किया जाएगा. गाड़ियों के गंतव्य स्थल के मुताबिक उन्हें सेगरीगेट करने की योजना है.

गाड़ियों को भी आईडेंटिफाई

पुलिस ऐसी गाड़ियों को भी आईडेंटिफाई करेगी, जो शिमला कुफरी और नारकंडा जाना चाहते हैं. उन्हें शिमला शहर की बजाय वैकल्पिक मार्ग से गंतव्य स्थल तक भेजा जाएगा. इसके अलावा पुलिस बाहर से आने वाली गाड़ियों की सख्ती के साथ चेकिंग भी करेगी. शिमला पुलिस ने लोगों से सहयोग करने की भी अपील की है. पड़ने की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने जिला प्रशासन के साथ बैठक की है. जिला प्रशासन को सहयोग के लिए मशीनरी भी तैनात रखने के लिए कहा गया है. इसके अलावा शिमला पुलिस ने अपने प्लान में मौसम पर भी नजर रखने की योजना तैयार की हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *