शिमला में संस्कृत और टांकरी सीखने का मौका, गेयटी में भाषा एवं संस्कृति विभाग की कार्यशाला 1 अप्रैल से 30 जून तक

शिमला में संस्कृत और टांकरी सीखने का मौका, गेयटी में भाषा एवं संस्कृति विभाग की कार्यशाला 1 अप्रैल से 30 जून तक

Opportunity to learn Sanskrit and Tankri in Shimla, workshop of Language and Culture Department in Gaiety from 1st April to 30th June

shimla: राजधानी शिमला Shimla में प्राचीन भाषा संस्कृति और हिमाचल के इतिहास Himachal’s history के एक महत्वपूर्ण स्तंभ टांकरी भाषा Tankari language को सीखने का मौका मिलेगा. हिमाचल प्रदेश भाषा एवं संस्कृति विभाग Language and Culture Department की ओर से इसके लिए त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. गेयटी थिएटर Gaiety Theater में शाम 5:30 बजे से 1 घंटे की कक्षा आयोजित की जाएगी. इस शिविर के लिए 5 अप्रैल तक इच्छुक आवेदन कर सकते हैं

टांकरी लिपि पर कार्यशाला का आयोजन

भाषा एवं संस्कृति विभाग के निदेशक डॉ पंकज ललित ने कहा कि विभाग की ओर से शिमला में संस्कृत और टांकरी लिपि Tankari script पर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है. यह 1 अप्रैल से 30 जून तक चलेगी. इसमें ऑनलाइन online और ऑफलाइन offline दोनों माध्यम से लोग जुड़ पाएंगे. इस कार्यशाला के माध्यम से लोगों को संस्कृत और टांकरी लिपि Tankari script का मूलभूत प्रशिक्षण दिया जाएगा.

5 अप्रैल तक आवेदन कर पाएंगे

5 अप्रैल तक लोग इस त्रैमासिक प्रशिक्षण शिविर के लिए आवेदन कर पाएंगे. डॉ मस्तराम शर्मा संस्कृति और डॉ. किशोरी लाल चंदेल टांकरी लिपि Tankari script का प्रशिक्षण देंगे .इस दौरान संस्कृत के शिक्षक डॉ मस्तराम शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के माध्यम प्राचीन भाषा संस्कृत का ज्ञान लोगों को मिल पाएगा. विश्व की सभी भाषाओं languages के मूल में संस्कृत की झलक देखी जा सकती है. शिविर में विद्यार्थियों को संस्कृत पाठन और उच्चारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *