केरल में त्रासदी : प्राकृतिक आपदा के चलते अबतक 158 लोगों की मौत

बंगाल के राज्यपाल ने वायनाड का किया दौरा

केरल के वायनाड जिले में हुए भारी भूस्खलन ने तभी मचा दी है। इस प्राकृतिक आपदा के कारण अबतक 158 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 128 घायल है। वहीं सेना का राहत व बचाव कार्य जारी है। केरल पीआरडी  ने कहा कि बचाव अभियान के लिए एझिमाला नौसेना अकादमी की 60 टीमें चूरलमाला पहुंचीं। लेफ्टिनेंट कमांडेंट आशीर्वाद के नेतृत्व में एक टीम पहुंच गई है। समूह में 45 नाविक, पांच अधिकारी, छह फायर गार्ड और एक डॉक्टर हैं।

बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘मुझे राहत शिविरों का दौरा करने और वहां रह रहे पीड़ितों से विस्तार से बात करने का अवसर मिला। यह हाल ही में हुई सबसे बुरी आपदाओं में से एक है। मैंने केरल के मुख्यमंत्री से बात की, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के संज्ञान में यह मामला लाया। प्रधानमंत्री बचाव और राहत कार्यों के लिए जो भी आवश्यक है, उसे करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम पीड़ितों के साथ हैं।’

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, ‘हम सबने वायनाड की स्थिति को गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा वहां जाने वाले हैं। हमारी पार्टी के सभी कार्यकर्ता वहां पुनर्वास के लिए जुटे हुए हैं। यह बहुत बड़ी दुखद घटना है। यह राष्ट्रीय आपदा है और इसपर सभी लोगों को मिलकर काम करना चाहिए…हमने यह मुद्दा कल राज्यसभा में भी उठाया था।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *