नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा

नादौन में आयोजित होगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा

जिला हमीरपुर के प्रसिद्ध स्थल नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी। संभवत: 24 से 28 सितंबर तक आयोजित की जाने वाली इस स्पर्धा में भारत के विभिन्न राज्यों के अलावा कई अन्य देशों की टीमें भी भाग लेंगी। पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग, जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने इस चैंपियनशिप की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने विभिन्न कमेटियों की अधिसूचना भी जारी कर दी है, जिसमें उपायुक्त हमीरपुर को चैंपियनशिप डायरेक्टर बनाया गया है।
उपायुक्त हमीरपुर एवं चैंपियनशिप डायरेक्टर हेमराज बैरवा ने जिला के अधिकारियों तथा इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करके आयोजन से संबंधित विभिन्न प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान मुख्यमंत्री के ओएसडी कर्नल कुलदीप सिंह बांश्टू ने भी नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुडक़र कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धा आयोजित की जाएगी जिसके लिए नादौन प्रशासन को राफ्टिंग साइट और इसके आस-पास के स्थानों, मैराथन के रूट, चैंपियनशिप के उदघाटन एवं समापन समारोह स्थल और आयोजन से संंबंधित अन्य स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं मरम्मत के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में राफ्टिंग के माध्यम से पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *