हमीरपुर ज़िला के सुजानपुर की दो बेटियों का चयन 12 जून को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के लिए हुआ है। दोनों अब विधानसभा पहुंचकर सवाल-जवाब करेंगी। इनमें से कोई मंत्री बनेगा तो कोई विधायक। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में 12 जून को विशेष बाल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से विभिन्न राज्यों से 68 बच्चे चुनकर आए हैं। इन 68 बच्चों में से दो बेटियां सुजानपुर की भी हैं।
एलआईसी द्वारा प्रायोजित बच्चों की सरकार कैसी हो अभियान के तहत 68 बच्चों के नामों का चयन किया गया है। इसमें भाग लेने के लिए डिजिटल बाल मेला की वेबसाइट पर बच्चों ने वीडियो एंट्री रजिस्टर की थी। जिनमें अन्वी और आस्था का हुआ चयन हुआ है | डूंगरी स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 10 वीं की पढ़ने वाली तथा हमीरपुर स्थित हिम अकैडमी की नवम कक्षा में पढ़ने वाली आस्था का चयन इन भाग्यशाली 68 बच्चों में हुआ है। अपने चयन के बाद दोनों बहुत उत्साहित हैं।
उन्होंने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बहुत मेहनत की थी तथा उनका चयन होने से उनको बहुत खुशी मिली है। उधर दोनों के चयन होने पर परिवार में भी खुशी का माहौल है।
