शिमला में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू

शिमला में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता शुरू

राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी खेल परिसर में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता आरम्भ हो गई है। बुधवार से आरम्भ हुई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर सुरेंद्र चौहान ने किया। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगता में प्रदेश के 20 महाविद्यालयों की खिलाड़ी भाग ले रही है।

महापौर सुरेन्द चौहान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि RKMV द्वारा बेहतरीन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर से आए खिलाड़ी यहां पर अपना दम खम दिखा रहे हैं और आने वाले समय में राष्ट्र स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सुरेंद्र चौहान ने कहा कि आने वाले समय में खिलाड़ियों को शिमला में बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए और खेल परिसरों का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए जगह की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाएंगे और आने वाले समय में खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

RKMV के शिक्षक गोपाल ने कहा कि इस बार कॉलेज को अंतर महाविद्यालय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 2 दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 कॉलेज की खिलाड़ी भाग ले रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा किया गया। वहीं कल समापन अवसर पर विधायक हरीश जनारथा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *