ऊना : सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटा, 38 श्रद्धालु घायल

सिक्कर का परोह में पलटा श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला, 38 घायल;

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। क्षेत्र के सिक्कर का परोह गांव में पिकअप ट्राला पलटने से उसमें सवार 38 श्रद्धालु घायल हो गए। जिनमें से 10 लोगों की हालत गंभीर है। श्रद्धालु माता ज्वालाजी मंदिर माथा टेकने के बाद नैना देवी के लिए जा रहे थे, लेकिन ज्वार के निकट तीखी उतराई पर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप ट्राला पलट गया।

मंगलवार दोपहर के लगभग एक बजे के बाद चक्क मगलानी नकदोर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरा पिकअप ट्राला राष्ट्रीय उच्च मार्ग-3 अंब नादौन मार्ग पर रक्कड़ कांगड़ा थाना क्षेत्र के तहत पड़ते सिक्कर का परोह में अनियंत्रित होकर पलट गया। जिस कारण ट्राला में सवार 38 घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल अंब ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने 10 गंभीर रूप से घायलों को क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया। पुलिस मामलें की जाँच कर रही है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *