औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटिवाला और नालागढ़ में आये दिन सड़क हा*दसे पेश आते रहते हैं। ताजा मामला बद्दी के बरोटीवाला थाना के अंतर्गत पड़ते शिवालिक नगर का है, जहां पर तेज र*फ्तार एक कंपनी की निजी बस ने एक महिला को ट*क्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला की मौके पर ही मौ*त हो गई। मृ*तक महिला की पहचान पूजा देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है।
मृ*तक महिला के पति लालू महतो ने बताया कि आज सुबह उसकी पत्नी घर से ड्यूटी करने के लिए गई थी। जिसके बाद वह जब बस से उतरी तो दूसरी बस ने ओवरटेक करते हुए महिला को ट*क्कर मा*र दी। इस हादसे में महिला की मौ*त हो गयी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ अस्पताल भेज दिया है। वही मामले की पुष्टि करते हुए बरोटीवाला थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि एक निजी बस ने एक महिला को ट*क्कर मा*र दी। जिसमें महिला की मौ*त हो गई। उन्होंने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
